KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया 31 जुलाई 2026 / दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 के अंतर्गत सम्पन्न हुए मतदान की मतगणना 3 अगस्त 2026 को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, दतिया में की जाएगी। मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को सामान्य प्रेक्षक श्री विजय भारती तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतगणना कक्षों, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, स्ट्रांग रूम, मीडिया व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतगणना कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को मतगणना दिवस पर सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने तथा सुरक्षा एवं निर्वाचन संबंधी सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए
Comments
Post a Comment