KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
मैं दतिया से विधायक बन गया हूँ, पर सेंवढ़ा से रिश्ते कायम रहेंगे- घनश्यामसिंह, विधायक
इंदरगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नव निर्वाचित विधायक घनश्यामसिंह का सम्मान
दतिया। मैं दतिया से विधायक बन गया हूं, पर सेंवढ़ा क्षेत्र से रिश्ते कायम रखूंगा। सेंवढ़ा क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिए मैं विधायक के पावर का इस्तेमाल करूंगा। यह बात दतिया विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक घनश्यामसिंह ने इंदरगढ़ में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कही।
उन्होंने कहा कि मेरे चुनाव में सेंवढ़ा क्षेत्र के लगभग सभी गॉवों क्षेत्रों के कार्यकर्ता दतिया पहुंचे तथा मेरा पूरा सहयोग किया इसके लिए मैं आप सभी का बहुत आभारी हूँ।
सरकार ने चुनाव जीतने के लिए साम, दाम, दंड, भेद हर तरह का हथ कंडा अपनाया। शासन का भी बहुत दबाव था, हमारे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी ने चुनाव में बहुत मेहनत की जैसे वह स्वंय चुनाव लड़ रहे हो।
उन्होंने मेरी छबि को चुनाव जीतने के लिए जिस तरह से उपयोग करना था किया और परिणाम को जीत में बदलने में सफल हुए।
कार्यक्रम के आरंभ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंह का फूल मालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, साफा पहनाकर, तलवार एवं श्रीफल भेंट कर तथा कालीपुरा, इंदरगढ़, थरेट, सेंवढ़ा में तीन स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फलों से तुलादान कर आत्मीय स्वागत किया।
Comments
Post a Comment