KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*खिलाड़ी की सफलता उसकी मेहनत और अनुशासन पर - स्वप्निल वानखेडे
राज्य स्तरीय थांग-ता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ*
दतिया मध्य प्रदेश राज्य थांग-ता मार्शल आर्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में जिले में स्टेडियम ग्राउंड दतिया पर आयोजित सातवीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लगभग 250 खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने कहा कि खिलाड़ी की सफलता उसकी मेहनत और अनुशासन पर निर्भर होती है। खेल में जितने अनुशासित आप रहेंगे सफलता उतने ही आपके नजदीक रहेगी उन्होंने खिलाड़ियों से पूर्ण अनुशासन में रहकर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दोहराने के लिए प्रोत्साहित किया साथ ही जिला प्रशासन से होने वाली हर संभावित मदद का आश्वासन भी दिया ।
कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी जोसेफ बाक्सला उपस्थित रहे मुख्य अतिथि का स्वागत एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव शिवेंद्र सिंह परमार एवं खेलो इंडिया पदक विजेता खिलाड़ी शिवकांत दांगी ,यश जाट ,सत्यम दांगी ,अंजलि रावत आदि ने किया ।कार्यक्रम का संचालन संस्कृति एवं पहल परमार ने किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए अंडर 14 बालिका वर्ग में छिंदवाड़ा, दतिया, भोपाल, उज्जैन, विदिशा, देवास, सागर, बालाघाट, शाजापुर आदि जिलों के खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किये।
अतिथियों का स्वागत एसोसिएशन के महासचिव शिवेंद्र परमार, प्रवेश परमार ने किया। इस अवसर पर खेल विभाग के लेखाकार राजेश लिखार युवा समन्वयक संजय रावत राजेंद्र तिवारी जितेन्द्र शर्मा मानवेंद्र यादव अखिल त्रिपाठी खेल विभाग आदि उपस्थित रह
Comments
Post a Comment