दतिया शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया में एमटीए की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न,

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दतिया में मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (MTA) की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिष्ठाता, वरिष्ठ चिकित्सकों एवं मेडिकल शिक्षकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। इसके पश्चात अधिष्ठाता महोदय डॉ दीपक सिंह मरावी द्वारा नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की एकजुटता एवं मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। एमटीए, जीएमसी दतिया के नवीन अध्यक्ष डॉ. के. एन. आर्य ने अपने संबोधन में संगठन की भूमिका तथा शिक्षकों के हितों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। PMTA सचिव डॉ. अशोक ठाकुर ने आगामी कार्ययोजना एवं संगठन के भविष्य के रोडमैप पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. राकेश मालवीय, प्रदेश अध्यक्ष, प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (PMTA) ने "प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन : स्थापना से वर्तमान तक" विषय पर व्याख्यान देते हुए संगठन की उपलब्धियों, संघर्षों एवं भविष्य की दिशा पर जानकारी दी। इसके उपरांत मेडिकल शिक्षकों की सेवाओं एवं नौकरी से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ निधि शर्मा द्वारा किया गया एवं डॉ. अभिषेक शर्मा, सचिव, एमटीए जीएमसी दतिया ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन स्नेहभोज के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। समारोह में मेडिकल शिक्षकों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा शिक्षकों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में MTA के उपाध्यक्ष डॉ. मनोहर भाटिया, सह सचिव डा. प्रशांत हरित, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. महेंद्र भारती, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विवेक वर्मा, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ. त्रिभुवन सिंह, डॉ. पहराम अधिकारी, डॉ. सचिन यादव, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ.हेमन्त जैन, डॉ. संजीव कुमार एवं MTA के अन्य सभी वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे!

Comments