KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया *दक्ष प्रजापति समाज का चल समारोह एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान 9 को*
*धार्मिक आयोजन के बाद निकलेगी कलश यात्रा*
दतिया- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दक्ष प्रजापति समाज के संचालक मंडल द्वारा राजा दक्ष महाराज की जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई जाएगी। समाज के श्रीरामचेरे बाबा मंदिर परिसर में 09 अगस्त रविवार को धार्मिक आयोजन, पूजा-पाठ के पश्चात शहर में चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गो से निकलेगा जिसमें, समाज की महिलाएं सिर पर कलश रखकर निकलेगी। आकर्षक झांकियां भी साथ में रहेंगी,काफी संख्या में समाजबंधु साथ में रहेंगे। जगह-जगह स्वागत भी किया जाएगा एवं पुष्प वर्षा कर चल समारोह का गर्मजोशी के साथ स्वागत भी होगा।
उक्त कार्यक्रम के पश्चात समाज के मंदिर प्रांगण में वर्ष 2025-26 के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह एवं शासकीय सेवा से सेवानिवृत का भी सम्मान संचालक मंडल द्वारा किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से संचालक मंडल द्वारा आमंत्रित किया गया है।
संचालक मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने समाज बंधुओ से आग्रह व अपील की है कि, उक्त कार्यक्रम अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
Comments
Post a Comment