*बाल प्रगति वृद्धाश्रम में 24वां निःशुल्क जिला स्तरीय नेत्र चिकित्सा शिविर संपन्न*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी *बाल प्रगति वृद्धाश्रम में 24वां निःशुल्क जिला स्तरीय नेत्र चिकित्सा शिविर संपन्न*
बाल प्रगति वृद्धाश्रम, रामनगर कॉलोनी, पुलिस लाइन के पीछे, दतिया पर कल 24वां निःशुल्क जिला स्तरीय नेत्र चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. के.सी. राठौर (सिविल सर्जन एवं वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक) की उपस्थिति में शिविर का शुभारंभ हुआ। डॉ. राठौर एवं उनकी टीम ने सभी रोगियों की आंखों का विस्तृत परीक्षण किया। शिविर में स्लिट लैंप, प्रेशर व फंडस जांच सहित आंख संबंधी सभी आवश्यक उन्नत जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। मोतियाबिंद के मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शिविर में सौरव त्रिपाठी एवं शुभम राठौर सहित टीम उपस्थित रही। इस दौरान कृष्णकांत तिवारी, ध्रुव तिवारी एवं अमन तिवारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रकांत तिवारी ने किया। संस्थान अध्यक्ष श्री सुदीप तिवारी ने डॉक्टर साहब एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

Comments