खबर आपतक न्यूज इंडिया
शिवपुरी ब्यूरो महेंद्र खटीक
*थाना कोतवाली पुलिस व्दारा हत्या के प्रयास में फरार के अपराध क्रमांक 326/26 में चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश प्रभात रावत को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया*
शिवपुरी दिनांक 27.04.26 को फरियादी जयसिंह पुत्र कंचन रावत उम्र 39 साल नि0 सिंहनिवास ने आरोपीगण प्रमोद रावत, प्रभात रावत, प्रकट रावत, रोहित धाकड, दुष्यंत धाकड, दीपक रावत, राजकुमार रावत, पवन रावत, अरुण उर्फ छोटू रावत, रवि जाट, आदित्य उपाध्याय, अंकेश दीक्षित व्दारा एक राय होकर गंदी गंदी गालिया देने, लोहांगी, सरिया, डण्डा से मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने तथा 315 बोर की बंदूक व पिस्टल से जान से मारने की नियत से फायर करने की रिपोर्ट की जो फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली पर अप0क्र0 326/26 धारा 109(1), 332 (बी), 296(ए), 351(3), 115(2), 191(2), 193(3), 190 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त प्रकरण में पूर्व मे ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, प्रकरण के फरार आरोपी प्रभात रावत पुत्र करन सिंह रावत उम्र 34 साल नि0 सिंहनिवास की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर व्दारा दिनांक 24.08.26 को 30,000 रु. के इनाम की उदघोषणा की गयी थी।
शिवपुरी कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम बनायी गयी। इनामी बदमाश को पकडने के लिये वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में कोतवाली पुलिस व्दारा अथक प्रयास किये गये जो दिनांक 07.09.26 को प्रकरण के इनामी बदमाश प्रभात रावत पुत्र करन सिंह रावत उम्र 34 साल नि0 सिंहनिवास को रेल्वे स्टेशन शिवपुरी से पकडने में सफलता हांसिल की गई, बाद आवश्यक कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था जिस पर पूर्व से लूट, हत्या के प्रयास, अडीबाजी, मारपीट, बलवा एवं आर्म्स एक्ट के अपराध दर्ज हैं आरोपी पर कुल 15 अपराध दर्ज हैं व आरोपी पर पूर्व में भी जिला बदर एवं एनएसए की कार्यवाही की जा चुकी है।
सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० आदित्य प्रताप सिंह राजावत, उनि० सुमित शर्मा, उनि० विवेक भट्ट, उनि० अरविन्द छारी, प्र.आर. 374 गजेन्द्र परिहार, प्र.आर. 570 विनय सिंह, प्र.आर. 890 अवतार सिंह, आर. 285 राहुल कुमार, आर. 265 देवेन्द्र रावत, आर. 676 कुलदीप चतुर्वेदी, आर. 708 रनवीर शर्मा, आर. 151 राहुल रजक, आर. 997 सुमित सेंगर, म.आर. सीतू सिंह, आर.चालक शरद यादव की विशेष भूमिका रही।
Comments
Post a Comment