खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया शादी की खुशियां मातम में बदलीं, घर में चोरों ने लगाई सेंध
दतिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंद टॉकीज रोड पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बना लिया। परिवार के लोग भतीजे की शादी में शामिल होने रतन विहार वाटिका गए थे। इसी दौरान चोर घर में घुसे और करीब 10 हजार रुपए नकद व एक विडियो कैमरा चोरी कर ले गए।
जानकारी के अनुसार राजू खान के भतीजे अयान की शादी घर से थी। पूरा परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। रात करीब 1 बजे राजू की बेटी गुनगुन घर पहुंची तो अंदर का दरवाजा बंद मिला। आवाज लगाने पर चोर छत के रास्ते भाग निकले।
राजू खान गुनगुन स्टूडियो के संचालक हैं। उनके मुताबिक चोरी हुए कैमरे की कीमत करीब एक लाख रुपए है। सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
Comments
Post a Comment