*दतिया बिजली के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोल, विद्युत विभाग का घेराव कर जमकर नारेबाजी*

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया। शहर में अघोषित बिजली कटौती, मनमाने बिजली बिल और स्मार्ट मीटर की शिकायतों को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अरसद रज्जन भाई के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के बाद मुख्य महाप्रबंधक धर्मेंद्र कौशिक को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर बिजली बिलों की जांच, स्मार्ट मीटर की शिकायतों के निराकरण और अघोषित कटौती पर रोक लगाने की मांग की गई।
कांग्रेस ने जर्जर विद्युत लाइनों व खंभों की मरम्मत, खराब ट्रांसफार्मर और फॉल्ट की शिकायतों का समय-सीमा में समाधान करने की मांग भी उठाई। विधायक घनश्याम सिंह ने कहा—बिजली समस्याओं से आम जनता परेशान है, विभाग को तत्काल राहत देनी चाहिए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Comments