खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया/बड़ौनी/ बिजली चोरी पर रोक और बकाया बिलों की वसूली के लिए विद्युत विभाग ने बड़ौनी टाउन, मंडी और टेकरी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। सहायक प्रबंधक धर्मेंद्र रजक के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब एक वाहन भर अवैध सफेद बिजली तार जब्त कर मौके पर नष्ट कराया। अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को बिजली चोरी न करने और समय पर बिजली बिल जमा करने की समझाइश भी दी गई।

Comments
Post a Comment