खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
सर्वधर्म सदभाव दिखा एनडीपीएस के श्रीकृष्ण महोत्सव में - कलेक्टर वानखडे
*श्रीकृष्ण महोत्सव में दिखी सर्वधर्म समभाव की अनूठी मिसाल : बुर्का पहने मुस्लिम माताओं ने अपने बच्चों को बनाया कन्हैया*
एनडीपीएस के 22वें श्रीकृष्ण महोत्सव में 45 कन्हैया और 25 राधा ने मोहा मन,
दतिया। डॉ. आलोक संस्थान द्वारा सर्वधर्म सद्भाव को बढ़ाने के उद्देश्य से सीताराम वाटिका में आयोजित , न्यू दतिया पब्लिक स्कूल के 22वें श्रीकृष्ण महोत्सव में सर्वधर्म समभाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली। यहाँ मुस्लिम समाज की बहनें बुर्का पहनकर अपने नन्हे-मुन्नों को भगवान श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप में सजाकर लेकर आईं। इस दृश्य को देखकर महोत्सव के मुख्य अतिथि कलेक्टर स्वप्निल वानखडे ने कहा -- डॉ. आलोक सोनी बधाई के पात्र हैं। इतना सराहनीय आयोजन किया है। श्रीकृष्ण के स्वरूप में सजे ये बच्चे भगवत गीता के ज्ञान का अनुसरण कर अच्छे इंसान बनें, यही कामना है। मुस्लिम बहने अपने नन्हे मुन्ने बच्चों को श्रीकृष्ण के स्वरूप में सजाकर लाई है , यह गंगा-जमुनी तहजीब का सबसे सुंदर उदाहरण है। सर्वधर्म सदभाव दिखा एनडीपीएस के श्रीकृष्ण महोत्सव में ।
श्रीकृष्ण महोत्सव में 45 बच्चों ने कन्हैया और 25 बच्चों ने राधा के स्वरूप में भाग लिया। 21 बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्कूल चेयरमैन डॉ. आलोक सोनी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित सुप्रसिद्ध रंगकर्मी ओम कटारे (बम्बई) , शासकीय अधिवक्ता एड.संजय सरबरिया , सुप्रसिद्ध समाजसेवी अमित अग्रवाल , श्री शनि शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर मिथुन महाराज उपस्थित थे । निर्णायक मंडल में संस्कृतिकर्मी रवि ठाकुर, निर्देशक दिलशेर खान, सज्जाकार डॉ. प्रवेन्द्र शर्मा और कल्पना चऊदा शामिल रहे।
- *श्रीकृष्ण सज्जा :* प्रथम - विवान पाल, द्वितीय - मोहम्मद अली
- *श्रीराधा सज्जा :*
- प्रथम - गुनगुन सिंह,
- द्वितीय - उन्नति सोनी
- *विशेष आकर्षण पुरस्कार :* अनाया खान और जारा खान
इसके अलावा 2 बच्चों को तृतीय, 12 को विशेष , 12 को आकर्षण और 21 बच्चों को श्रेष्ठ नृत्य के लिए पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को शील्ड, श्रीकृष्ण अंग पट्टिका और बांसुरी भेंट की गई।
*अतिथियों ने क्या कहा :*
मुंबई से पधारे संगीत नाटक अकादमी सम्मानित नाटककार ओम कटारे ने कहा, "मेरे जीवन का यह सुखद अनुभव है। बुर्का पहनी माताओं का अपने नन्हे कान्हा के साथ राधे की धुन पर आनंदित होना अद्भुत है।"
समाजसेवी अमित अग्रवाल ने कहा -- श्री कृष्ण के मनमोहक नृत्य और उनके स्वरूपों को देखकर मुझे सुखद अनुभूति हो रही है , श्री कृष्ण के इतने अनूठे स्वरूपों को एक साथ एक मंच पर देखकर अद्भुत आनंद आ रहा है । डाॅ.आलोक सोनी का यह महोत्सव अद्वितीय बेमिशाल है । एड. संजय सरबरिया ने कहा - श्री कृष्ण के इतने भव्य और दिव्य स्वरूपों को एक साथ देखकर मेरा मन गदगद हो गया ,यह मेरे जीवन का पहला अवसर है जब मैं इस तरह के आयोजन में आया । पीठाधीश्वर मिथुन महाराज ने सभी कृष्ण स्वरूपों को आशीर्वाद देते हुए कहा -- यह सभी कृष्ण स्वरूप अपने जीवन में खूब उन्नति करें , खूब आगे बढ़े । सभी स्वरूप उत्कृष्ट हैं । महोत्सव में तनुप्रताप सिंह गौर के श्रीकृष्ण के उत्कृष्ट स्वरूप तथा भव्य नृत्य की सभी ने भरपूर सराहना की ।
इस अवसर पर डाॅ.आलोक सोनी , संध्या सोनी , अनुभूति राजा ने कलेक्टर स्वप्निल वानखडे , नाटककार ओम कटारे , एड. संजय सरवरिया , समाजसेवी अमित अग्रवाल , पीठाधीश्वर मिथुन महाराज को शाॅल ,श्री कृष्ण अंगपट्टिका उडा़कर , श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंटकरके , पगड़ी पहनाकर , सम्मान पत्र का भेंट करके उत्कृष्ट समाजगौरव सम्मान - 2026 से सम्मानित किया । डांस कोरियोग्राफर तनु प्रताप सिंह गौर को विशेष सम्मान दिया गया, जिनके नृत्य निर्देशन की सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन प्रियंका शर्मा ने किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत संध्या सोनी , रजिया बानो , रूबीराजा बुन्देला , राशिद अली , श्यामलाल , तनुप्रताप सिंह गौर , प्रियंका शर्मा , आराधना शर्मा ने किया । महोत्सव में शैलेन्द्र बुधोलिया , हरिकृष्ण हरि , जगत शर्मा ,अब्दुल मजीद , रवि तिवारी , रिटायर इंस्पेक्टर गौर ,एच एम उज्जैनिया ,भूपेन्द्र चऊदा , सहित अनेक चार सेकड़ा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे , आभार रजिया बानो ने व्यक्त किया ।
Comments
Post a Comment