बड़ौनी में गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

बड़ौनी। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी ने आज बड़ौनी स्थित पहाड़ियों पर विराजमान प्राचीन गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह रुद्राभिषेक कार्यक्रम नवनीत दुबे जी द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी ने भगवान महादेव से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता बंधुओं से भी उनकी आत्मीय भेंट एवं संवाद हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं में डॉ. मिश्रा जी के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल रहा।

Comments