* दतिया जहरीली शराब और मासूमों की मौत पर कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च*

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों एवं बालाघाट ओर दतिया के सलैया पमार में एक बच्ची की कुपोषित मासूम बच्चों की मौत के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में बुधवार को शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने टाउनहॉल से बाजार होते हुए किला चौक तक मार्च निकालकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि जहरीली शराब के कारोबार पर तत्काल रोक लगानी चाहिए और मासूमों की मौत के जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए उन्होंने ने सरकार से पीड़ित परिवारों को न्याय एवं उचित सहायता देने की मांग की इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,अनूप पाठक मुन्ना खान,अजय शुक्ला,संतोष लिटोरिया, रामकिंकर गुर्जर,रज्जन खान,लक्ष्मी नारायण कुशवाहा,डॉ राकेश खरे,शंभू गोस्वामी,रामू गुर्जर,रिकू यादव,जीतू प्रजापति, शिशुपाल यादव,बी एल केन,केशव दांगी,पुष्पराज राजपूत,वासुदेव कमरिया हरनाम कुशवाहा,बॉबी खान,कमलेश पाठक,अकित पटेल,विक्रम दांगी,सोनू चौहान,जाकिर मंसूरी,सद्दाम खान,अभिषेक तिवारी,पवन अहिरवार,अमित श्रीवास्तव, शैलेन्द्र परमार,रककू सेन, रवि विदुआ अजय पटवा राकेश केवट बिरजू मिश्रा,आदि उपस्थित रहे!

Comments