खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया डीएसडी प्रोडक्शन द्वारा बुंदेलखंड के सुपर स्टार का ऑडिशन *19 व 20* सितंबर को लिया गया!
इस ऑडिशन में लॉफ्टर चैलेंज के कॉमेडी कलाकार अरविंद सिसोदिया,मिस बुंदेलखंड राधिका,प्रोडक्शन की प्रोड्यूसर सीमा सिंह, सिनेमेटोग्राफर मयंक,क्रू मेंबर दीप्ति,सिकंदर,व जितेंद्र गुरु फिल्म प्रोडक्शन के डायरेक्टर जितेंद्र गुरु व रोहित परमार उपस्थित रहे।
*डीएसडी प्रोडक्शन* के डायरेक्टर दिलशेर दिल ने बताया कि ऑडिशन में *सिंगिंग,डांसिंग,एक्टिंग , मॉडलिंग,कॉमेडी* आदि विधाओं में 80 अभ्यर्थियों ने भाग लेकर अपने टेलेंट को प्रस्तुत किया!
इस ऑडिशन में चुने गए अभ्यर्थियों को आगामी 27 सितंबर 2026 को झांसी में सेमी फाइनल/ऑडिशन में शामिल किया जाएगा,विजेता व चुने गए अभ्यर्थियों को डीएसडी प्रोडक्शन के वीडियो म्यूजिक एल्बम/ वेब सीरीज/ मूवी में काम करने का मौका दिया जाएगा
यह ऑडिशन *जितेन्द्र गुरु फिल्म प्रोडक्शन* कार्यालय ( अवध रेस्टोरेंट के पास ) पर समय *11:00 बजे से 4:00* बजे तक लिया गया।
जितेंद्र गुरु ने बताया ऑडिशन पूरी तरह नि:शुल्क था इसमें कोई आयु सीमा नहीं थी, जितेंद्र गुरु ने सभी का आभार व्यक्त किया !
Comments
Post a Comment