*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने बनाई फूलों की रंगोली*

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने बनाई फूलों की रंगोली* 

*अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए छात्र छात्राएं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें -आकांक्षा रावत प्रधानाध्यापिका*

आज जिला शिक्षा अधिकारी विद्या मिश्रा जी के दिशा निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 पीतांबरा पीठ दतिया के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता और नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए फूलों से रंगोली बनाई इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती आकांक्षा रावत ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा के स्वच्छता हम सभी के लिए बहुत ही अति आवश्यक है जहां स्वच्छता रहती है वहां पर्यावरण भी शुद्ध और लाभदायक होता इसलिए हम सभी को प्रतिदिन स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए बच्चों को भोजन करने से पहले अपने हाथों को अच्छे से धोना चाहिए जो छात्र स्वच्छता पर ध्यान देता है वह हरदम स्वस्थ रहता है और उन्होंने बच्चों से कहा नशा नाश की जड़ है और सभी बीमारियों घर है नशा करने वाले व्यक्ति और युवाओं का जीवन नरक के समान हो जाता है इसलिए इससे युवाओं को बचाना चाहिए और दूसरों को भी नशा करने से रोकना चाहिए और नशा मुक्त दतिया अभियान सफल बनाने में अपना योगदान देना चाहिए इस अवसर पर विद्यालय का  स्टाफ  उपस्थिति रहा

Comments