दतिया आंगनबाड़ी भर्ती में अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया। आंगनबाड़ी भर्ती में भ्रष्टाचार, गड़बड़ियों, अनियमितताओं एवं कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्तियां किए जाने के आरोपों को लेकर 21 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे जिला पंचायत कार्यालय दतिया के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया ।

प्रदर्शन में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों एवं आम जनता के शामिल होने की अपील की गई है। प्रदर्शन के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दतिया को ज्ञापन सौंपा गया ।

Comments