दतिया भारत विकास परिषद के गणेश महोत्सव संस्कृति सप्ताह में सजा काव्य का मंच

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

*भारत विकास परिषद के गणेश महोत्सव संस्कृति सप्ताह में सजा काव्य का मंच, कवियों ने बांधा समां*
*कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने भगवान गणेश की आरती कर कवियों का किया सम्मान*

दतिया। 19 सितंबर 2026 शनिवार को भारत विकास परिषद शाखा दतिया द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने भगवान श्रीगणेश की आरती की तथा उपस्थित कवियों का सम्मान किया।
कवि सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके बाद शहर के सुप्रसिद्ध कवियों ने हास्य, व्यंग्य, सामाजिक सरोकार और भावनात्मक विषयों पर आधारित अपनी रचनाओं की प्रभावी प्रस्तुति देकर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा।
कार्यक्रम का मंच संचालन शैलेंद्र बुधौलिया ने किया। कवि विनोद मिश्र (सुरमणि) सुंदरलाल श्रीवास्तव, हरिकृष्ण गौरे, अरुण सिद्ध, जगत शर्मा, विदित बुधौलिया सहित अन्य कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। हास्य-व्यंग्य की रचनाओं पर श्रोता जमकर ठहाके लगाते नजर आए, वहीं सामाजिक एवं भावनात्मक रचनाओं ने उपस्थित लोगों को गंभीरता से सोचने के लिए भी प्रेरित किया। कवियों की प्रस्तुतियों पर लगातार तालियों से उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक अखलेश दांतरे ने कहा कि गणेश महोत्सव संस्कृति सप्ताह के माध्यम से भारतीय संस्कृति, साहित्य और संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में व्यवस्था प्रमुख कपिल तांबे, परिषद परिवार के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।

Comments