*दतियासमन्वय समिति की बैठक में कांग्रेस ने तय की रणनीति,जनहित के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरेगी*

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को सर्किट हाउस पर समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी रामलखन सिंह दंडोतिया ने की बैठक में दतिया विधायक घनश्याम सिंह,भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,विधानसभा प्रभारी दशरथ सिंह गुर्जर,पूर्व विधायक राधे लाल बघेल,प्रदेश महासचिव अवधेश नायक एवं जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर सहित तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ब्लॉक अध्यक्ष,मोर्चा संगठनों के जिलाध्यक्ष,पूर्व मंत्री एवं विधायक मौजूद रहे बैठक में सर्वसम्मति से जिला अनुशासन समिति का गठन किया गया,जिसमें नारायण सिंह बाबू जी,आनंद शर्मा,पार्षद मुन्ना खान,नारायण दास प्रजापति एवं एवं बी.एल.केन को सदस्य बनाया सभी अनुशासन समिति के सदस्यों का कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया गया साथ ही मंडमल से लेकर ब्लॉक स्तर तक आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी रामलखन सिंह दंडोतिया ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के मुद्दों की लड़ाई लड़नी होगी। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखेंगे दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष सत्ता के लिए नहीं,बल्कि जनता के अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए है उन्होंने कहा जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक मजबूती से आवाज उठाई जाएगी भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा कि समन्वय समिति का उद्देश्य संगठन को मजबूत कर कार्यकर्ताओं को एकजुट करना है कांग्रेस जनता से जुड़े हर मुद्दे को मजबूती से उठाएगी और भाजपा सरकार की नाकामियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगी जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ से लेकर जिला मुख्यालय तक प्रभावी आंदोलन और कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा सरकार को जनता के सवालों पर जवाब देना होगा बैठक में निर्णय लिया गया कि जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस जिलेभर में बूथ स्तर से जिला मुख्यालय तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी विधानसभा प्रभारी दशरथ सिंह गुर्जर ने कहा कि बूथ स्तर से मंडलम,ब्लॉक तक संगठन को सक्रिय कर कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से जिले में कांग्रेस संगठन को और मजबूत किया जाएगा इस अवसर पर जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी रामलखन सिंह दंडोतिया, भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया,दतिया विधायक घनश्याम सिंह,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, विधानसभा प्रभारी दशरथ सिंह गुर्जर,पूर्व विधायक राधे लाल बघेल,प्रदेश महासचिव अवधेश नायक,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,रामकिंकर गुर्जर,अजय शुक्ला,रज्जन खान,गगन गुप्ता,शिशुपाल यादव,लक्ष्मन यादव,देशराज कुशवाहा, शैलेंद्र यादव,मान सिंह कुशवाहा,नारायण सिंह बाबू जी,पार्षद मुन्ना खान,आनंद शर्मा,वी एल केन,नारायण दास प्रजापति,रामू गुर्जर मोहन कुशवाहा,बादशाह खान आदि उपस्थित रहे!

Comments