खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया जहरीली शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई
जहरीली शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 1200 लीटर गुड़ लाहन नष्ट
दतिया। सागर में जहरीली शराब की घटना के बाद दतिया आबकारी विभाग ने 16 सितंबर को ग्राम फुलरा कंजरडेरा के पास अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी अनिरुद्ध खानवलकर के नेतृत्व में की गई दबिश में 6 ड्रमों में करीब 1200 लीटर गुड़ लाहन मौके पर नष्ट किया गया, जबकि 75 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। मामले में आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत एक प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त एवं नष्ट सामग्री की अनुमानित कीमत 1 लाख 99 हजार 200 रुपये बताई गई है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक ध्वनि भदौरिया, मनोज दिनकर, मुख्य आरक्षक विकास पाठक सहित आबकारी बल शामिल रहा। विभाग ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।
Comments
Post a Comment