खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
सेवा संकल्प अभियान के तहत एनडीपीएस में हुई चित्रकला प्रतियोगिता
*सच्ची सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है- पार्षद सरमन कुशवाहा*
*दतिया।* सेवा संकल्प अभियान के तहत न्यू दतिया पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 33 बच्चों ने भाग लेकर सेवा, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण के विषय पर अपनी कल्पनाओं को कैनवास पर उकेरा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका पार्षद सरमन कुशवाहा उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता स्कूल चेयरमैन डॉ. आलोक सोनी ने की। मुख्य अतिथि पार्षद सरमन कुशवाहा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा -- कि सेवा संकल्प केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवन का मंत्र है। प्रधानमंत्री जी के सेवा संकल्प से प्रेरणा लेकर जब हमारे बच्चे चित्रों के माध्यम से सेवा का संदेश देते हैं, तो यह हमारे भविष्य के लिए शुभ संकेत है। हमें निस्वार्थ भाव से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए, सच्ची सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है ,कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये डॉ. आलोक सोनी ने कहा -- कि बच्चों में बचपन से ही सेवा भाव जागृत करना ही शिक्षा का मुख्य उद्देश्य है। चित्रकला जैसी रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें सामाजिक दायित्व का बोध भी कराती हैं। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कक्षा 7वीं की आलिया नरवरिया , द्वितीय पुरस्कार कक्षा 6वीं की रूही सोनी, तृतीय पुरस्कार कक्षा 6 वीं के सक्षम अहिरवार को सभी अतिथियों ने मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव के हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र भेंटकरके पुरूस्कृत किया । इस अवसर पर बच्चों के चित्रों की एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अतिथियों ने अवलोकन किया और बच्चों की प्रतिभा की मुक्त कंठ से सराहना की। सभी अतिथियों का स्वागत संध्या सोनी , महिमा सोनी, रजिया बानो , रिंकी कुशवाहा , प्रियंका शर्मा आराधना शर्मा ने किया । संचालन सहदेव कुशवाहा ने किया ।
Comments
Post a Comment