* स्वयं का सम्मान करें, असफलताओं को स्वीकार कर निरंतर आगे बढ़ें-कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े*

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया स्वयं का सम्मान करें, असफलताओं को स्वीकार कर निरंतर आगे बढ़ें-कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े

दतिया सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत पीजी कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न 

दतिया। पी.एम. कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस,शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दतिया में गुरुवार को ईको क्लब के तत्वावधान में पुरस्कार वितरण समारोह एवं हरियाली महोत्सव - एक पेड़ माँ के नाम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर दतिया स्वप्निल वानखेड़े रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जय श्री द्वारा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" केवल एक अभियान नहीं, बल्कि माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। सभी विद्यार्थियों को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान वर्ष भर में आयोजित निबंध, चित्रकला, वाद- विवाद, पर्यावरण क्विज एवं पौधरोपण , माटी गणेश प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में महाविद्यालय परिसर में अतिथियों एवं विद्यार्थियों द्वारा फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। दतिया कलेक्टर स्वप्रिल वानखड़े ने अपने प्रेरणादायक संबोधन के द्वारा छात्रों को बताया कि निरंतर चलते रहने से ही लक्ष्य हासिल होता है तथा अपनी असफलताओं से सीख कर आगे बढ़े और अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करें।कार्यक्रम में इको क्लब की संयोजक डॉ चारू सिंह के द्वारा ईको क्लब का परिचय दिया गया तथा वर्ष भर होने वाली भविष्य की गतिविधियों से सभी को अवगत करवाया।कलेक्टर के द्वारा उनके नाम की राशि के अनुसार उनसे वृक्षारोपण करवाया गया।कार्यक्रम के अंत में अकादमिक सचिव एवं वनस्पति विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सीमा सिंह के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम के दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ शिव सिंह एवं वनस्पति शास्त्र के वरिष्ठ प्राध्यापक एस के पांडे  मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ राहुल श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट नाजिश शेख एवं एन सी सी कैडेट्स का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।संपूर्ण कार्यक्रम को सफल रूप से संपन्न करने के लिए ईको क्लब समिति के सदस्य डॉ अमिता यादव, डॉ एम चंद्रशेखर, आशीष राहुल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में तकनीकी सहायता के लिए दिनेश भोई,  संतोष चौरसिया, प्रसाद कुशवाहा उपस्थित रहे।

Comments