KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया विधायक घनश्याम सिंह को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दिलाई विधायक पद की शपथ
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष श्री सिंघार सहित कई पूर्व मंत्री,विधायक हुए शामिल
दतिया। दतिया विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कु घनश्याम सिंह को रविवार को मध्यप्रदेश विधानसभा भवन में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर जी ने अपने कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा सदस्य( विधायक) पद की शपथ दिलाई।
इससे पहले विधायक श्री सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर को पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं मां पीताम्बरा की तस्वीर एवं प्रसाद भेंट कर स्वागत सम्मान किया।
शपथ ग्रहण के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विधायक श्री सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं अंग वस्त्र पहनाकर शुभकामनाएं दी एवं मप्र विधानसभा की ओर से लेपटॉप एवं अन्य सामग्री प्रदान की गई।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह,पूर्वमंत्री महेंद्र बौद्ध, पूर्व मंत्री प्रभू सिंह ठाकुर, विधायक फूल सिंह बरैया, पूर्व विधायक रामचन्द्र दांगी, दतिया महाराजा अरुणादित्य देव, राजेश्वर शरण सिंह देव, माण्डवी कुमारी, जिला संगठन प्रभारी रामलखन डंडोतिया, राजीव सिंह महासचिव प्रशासन पीसीसी, कांग्रेस महासचिव अवधेश नायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, पूर्व जनपद अध्यक्ष अशोक दांगी, जिला महासचिव आनन्द शर्मा, महिला कांग्रेस महासचिव रचना शेर सिंह, वरिष्ठ नेता शेर सिंह, पूर्व पार्षद संतोष लिटोरिया, पार्षद मुन्ना खां, पूर्व शहर अध्यक्ष दीपेंद्र पुरोहित, शैलेंद्र सिंह बुन्देला, पूर्व जिला प्रवक्ता जितेंद्र सिंह पठारी, पूर्व जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु गुर्जर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ राजा गुर्जर, सेवादल जिलाध्यक्ष मोहन कुशवाहा, पूर्व जनपद सदस्य वनमाली पाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष केपी यादव, पूर्व जनपद सदस्य मूलचंद मिश्रा, एडवोकेट शंभू गोस्वामी, विक्रम सिंह वापा साहब, नवनीत शाह, संतोष चौबे, नीरज शर्मा, संजू राजा परमार, सनमान सिंह बुन्देला, जंडेल सिंह, शिशुपाल सिंह बघेल, भजन सिंह रावत, काले खान, अनूप तिवारी, श्याम सुंदर दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment