शिवपुरी जिले में आज 'सेवा से संकल्प अभियान जिला अस्पताल शिवपुरी में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

खबर आपतक न्यूज इंडिया 
शिवपुरी ब्यूरो महेंद्र खटीक 

शिवपुरी जिले में आज 'सेवा से संकल्प अभियान - 2026' का भव्य शुभारंभ किया गया।  इस अवसर पर जिला अस्पताल शिवपुरी में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा ने स्वयं रक्तदान कर नागरिकों को प्रेरित किया और सभी से इस महादान में सहभागिता की अपील की। इस रक्तदान शिविर को ऐतिहासिक और सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें।

इस अवसर पर विधायक  देवेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, जिला पंचायत सीईओ विजय राज, अपर कलेक्टर  दिनेश चंद्र शुक्ला, जिलाध्यक्ष  जसवंत जाटव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comments