KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
वरिष्ठ पत्रकार संतोष तिवारी का हाल जानने पहुंचे पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा
दतिया। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को दतिया दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ दतिया के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वदेश के ब्यूरो चीफ संतोष तिवारी के निवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
संतोष तिवारी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर डॉ. मिश्रा ने उनसे मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाहा, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय संयोजक मनोज गोस्वामी, भाजपा जिला महामंत्री अतुल भरे चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेंगुला, नगर पालिका उपाध्यक्ष योगेश सक्सैना, जनपद उपाध्यक्ष प्रशांत दांगी, पार्षद अक्कू दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment