*विश्व रिकॉर्डधारी जितेंद्र गुरु ने किया सम्मानित! राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रथम वाल्मीकि ने जीता कांस्य पदक *

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

*विश्व रिकॉर्डधारी जितेंद्र गुरु ने  किया सम्मानित!            राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रथम वाल्मीकि ने जीता कांस्य पदक *

दतिया। इंदौर में  आयोजित राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में दतिया के बजरंग मार्शल आर्ट अकादमी के प्रतिभावान खिलाड़ी प्रथम वाल्मीकि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रथम की इस उपलब्धि से उनके परिवार, अकादमी एवं शहरवासियों में हर्ष का माहौल है।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर से 32 टीमों के लगभग 1100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बीच प्रथम वाल्मीकि ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल कर दतिया का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

बजरंग मार्शल आर्ट अकादमी के कोच अविनाश राजपूत ने बताया कि प्रथम ने इस उपलब्धि के लिए लंबे समय से कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ तैयारी की थी। उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक हासिल किया।
कार्यक्रम में तिनका टिमरनी से हेड कोच लोकेश प्रधान, मास्टर ट्रेनर करण सिंह, क्रीड़ा भारती मध्यभारत प्रांत के जिला दतिया के योग प्रमुख अभिषेक राजपूत (टाइगर )अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रथम वाल्मीकि को उनकी शानदार उपलब्धि पर शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी।

Comments