*दतिया कलेक्टर के निर्देशों के बावजूद बैंक के सामने सड़क पर वाहनों की पार्किंग*

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया कलेक्टर के निर्देशों के बावजूद बैंक के सामने सड़क पर वाहनों की पार्किंग
पीतांबरा चौराहे पर एचडीएफसी बैंक के सामने फोर व्हीलर और दोपहिया वाहनों का जमावड़ा

दतिया। जिला कलेक्टर  द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सड़क पर वाहनों की पार्किंग न की जाए। बैंकों और अन्य संस्थानों को अपने परिसर में पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद पीतांबरा चौराहे पर एचडीएफसी बैंक के सामने सड़क किनारे फोर व्हीलर और दोपहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंक के सामने सड़क पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यस्त चौराहे पर वाहनों के खड़े रहने से जाम की स्थिति बनने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
बताया गया है कि कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सड़क पर वाहन खड़े पाए जाने पर कार्रवाई की जाए और आवश्यकता पड़ने पर वाहनों को जब्त कर 48 घंटे तक रखा जाए। इसके बावजूद बैंक के सामने लगातार वाहन खड़े होना प्रशासन के निर्देशों के पालन पर सवाल खड़े करता है।
अब सवाल यह है कि जब जिला प्रशासन ने सड़क पर पार्किंग को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी कर रखे हैं, तो पीतांबरा चौराहे पर इन निर्देशों का पालन क्यों नहीं हो रहा? क्या जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा बैंक प्रबंधन और वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी?
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की है कि पीतांबरा चौराहे पर सड़क पर होने वाली पार्किंग को तत्काल हटाया जाए और कलेक्टर के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए।

Comments