*डॉ. हेमंत जैन क्लिनिक पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न: 127 मरीजों का हुआ परीक्षण, 81 की हुई फाइब्रोस्कैन जांच*
खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया सह संपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*डॉ. हेमंत जैन क्लिनिक पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न: 127 मरीजों का हुआ परीक्षण, 81 की हुई फाइब्रोस्कैन जांच*
*मोटापा और शुगर के अधिकांश मरीजों में मिली लिवर की समस्या; समय रहते मेटाबोलिक हेल्थ सुधारने की सलाह*
दतिया शहर के विद्या विहार कॉलोनी (चैतन्यपुरी आश्रम, हनुमान गढ़ी के पास) स्थित 'डॉ. हेमंत जैन क्लिनिक' पर रविवार, 25 अक्टूबर को अक्टूबर माह के विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं लिवर जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक चले इस शिविर में शहर व आसपास के क्षेत्रों से आए कुल 127 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। शिविर के दौरान 81 मरीजों की अत्याधुनिक मशीन द्वारा निःशुल्क फाइब्रोस्कैन (FibroScan) जांच की गई।
*मोटापा और डायबिटीज के मरीजों में लिवर विकार*
शिविर में आए मरीजों के परीक्षण के दौरान एक महत्वपूर्ण चिकित्सकीय तथ्य सामने आया। जांच में पाया गया कि जो मरीज मोटापा (Obesity) और मधुमेह (शुगर) से ग्रसित थे, उनमें से अधिकांश मरीजों में फैटी लिवर व लिवर में सूजन/कठोरता जैसी समस्याएं पाई गईं।
*लिवर की स्थिति से समझें अपनी मेटाबोलिक हेल्थ:* डॉ. हेमंत जैन
शिविर के आयोजक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हेमंत कुमार जैन (एम.बी.बी.एस., एम.डी. मेडिसिन) ने मरीजों को परामर्श देते हुए कहा कि लिवर हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म का मुख्य केंद्र है। उन्होंने कहा, "लिवर की स्थिति से व्यक्ति की संपूर्ण 'मेटाबोलिक हेल्थ' के बारे में सटीक जानकारी मिलती है। यदि समय रहते फाइब्रोस्कैन जैसी दर्दरहित जांच से लिवर की कठोरता और फैट का पता लगा लिया जाए, तो भविष्य में होने वाली लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। मोटापा और शुगर के मरीजों को अपने लिवर की नियमित जांच करानी चाहिए और जीवनशैली व खान-पान में जरूरी सुधार के कदम तुरंत उठाने चाहिए।"
*दर्दरहित जांच से मिली तुरंत रिपोर्ट*
डॉ. जैन ने बताया कि फाइब्रोस्कैन जांच पूरी तरह दर्दरहित होती है और मात्र 5 से 10 मिनट में लिवर की सटीक स्थिति स्पष्ट कर देती है। जिन मरीजों के लिवर एंजाइम्स (ALT, AST) बढ़े हुए थे या अल्ट्रासाउंड में फैटी लिवर आया था, उन्हें इस निःशुल्क जांच से विशेष लाभ मिला। शिविर के अंत में सभी चिन्हित मरीजों को उचित उपचार, आहार चार्ट और नियमित व्यायाम संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*इनका रहा विशेष सहयोग*
शिविर के सफल संचालन और मरीजों की सेवा व्यवस्था में समाजसेवी महेंद्र पाठक, अभिषेक दुबे, कौशल पाठक, सोनू कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, मयंक पुरोहित, अनिल शाक्य, धीरज ढींगरा और जीतू हरिया का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में डॉ. हेमंत जैन ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Comments
Post a Comment