*किला चौक से गूंजा विकसित भारत का संकल्प, तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुई सेवा ज्योति यात्रा*
खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*किला चौक से गूंजा विकसित भारत का संकल्प, तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुई सेवा ज्योति यात्रा*
दतिया। बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को दतिया के किला चौक पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दतिया-भिंड सांसद श्रीमती संध्या राय, भाजपा जिला अध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह परिहार, सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता आशुतोष तिवारी, पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया, डॉ. रामजी खरे, पंडित मुकेश मुडोतिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।
सभा के दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों का प्रसारण किया गया। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संदेशों को सुना तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के पश्चात करीब 12 बजे किला चौक से सेवा ज्योति यात्रा के रथों को दतिया, सेवढ़ा एवं भांडेर विधानसभा क्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रथों के रवाना होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
सेवा ज्योति यात्रा के रथ तीनों विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत का संदेश आमजन तक पहुंचाएंगे। यात्रा के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
किला चौक पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। नेताओं ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है और सेवा ज्योति यात्रा इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
Comments
Post a Comment