किला परिसर में हुई महात्मा गांधी क्विज प्रतियोगिता चार प्रतियोगियों के बराबर अंक आए, चारों को मिला नगद पुरस्कार
खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
किला परिसर में हुई महात्मा गांधी क्विज प्रतियोगिता
चार प्रतियोगियों के बराबर अंक आए, चारों को मिला नगद पुरस्कार
दतिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन पर आधारित महात्मा गांधी क्विज प्रतियोगिता रविवार को कांग्रेस सेवादल द्वारा दतिया विधायक घनश्याम सिंह के सानिध्य में किला परिसर में आयोजित हुई।
प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
एक घँटे की क्विज प्रतियोगिता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन एवं सिद्धान्तों पर आधारित 50 प्रश्न पूछे गए। चार प्रतियोगियों ने समान नबंर 49-49 प्राप्त किए।
प्रतियोगिता के नियमानुसार प्रथम पुरस्कार विजेता नैंसी को 5100 रुपए, दिव्तीय स्थान पर प्रांजुल शर्मा और शिवम अहिरवार को 3100-3100 रुपए तथा तृतीय स्थान पर प्रजापति को 2100 रुपए का नकद पुरस्कार दतिया विधायक घनश्याम सिंह द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अवनीश भार्गव, विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवादल प्रभारी प्रेम नारायण मिश्रा एवं दतिया विधायक घनश्याम सिंह मंचासीन रहे।
सेवादल जिलाध्यक्ष मोहन सिंह कुशवाहा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में मेरिट पर रहे 50 छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर तथा सभी प्रतिभागियों को विधायक घनश्याम सिंह, सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अविनाश भार्गव,
सेवादल के प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा, सेवादल जिलाध्यक्ष मोहन सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ नेता अवधेश नायक, डॉ सरनाम सिंह, आनन्द शर्मा, डॉ राकेश खरे, ऋषभ गुर्जर, नरेंद्र गुर्जर, अजय शुक्ला, दीपेंद्र पुरोहित, जितेंद्र सिंह पठारी, केपी यादव, सुरेश झा, महिपाल सिंह गुर्जर, प्रेम नारायण कुशवाहा, सुरेश झा, गफ्फार खान, सुरेश अहिरवार, अमरीश बाल्मीकि, रामकुमार मोगिया, राघवेंद्र सेंगर, जामिन्त्री दादोरिया, महिपाल सिंह गुर्जर, तेज सिंह कुशवाहा, जाकिर खान, अजय श्रीवास्तव, मुकेश यादव पार्षद, महेंद्र प्रजापति, गोलू कुशवाहा, राजा क़ुरैशी, पवन बेडर, दयाराम झषया उपस्थित।
अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के तहत करीब डेढ़ दर्जन छात्र छात्राओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन,आदर्शो व सिद्धान्तों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा गांधी जी की विचारधारा सत्य और अहिंसा पर चलने का संकल्प लिया।
गांधी जी पर प्रेरक विचार व्यक्त करने वाले शेष्ट 5 छात्र छात्राओं को विधायक श्री सिंह ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष मोहन सिंह कुशवाहा, सेवादल यंग बिग्रेड जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह जादोंन् ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
*Gen-z ने खुलकर व्यक्त किए विचार तथा मंच से पूछे सवाल*-
क्विज के पश्चात छात्र छात्राओं ने भारत देश की आजादी के आंदोलनों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान, उनके जीवन दर्शन और आदर्शों, मूल्यों के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही विधायक श्री सिंह को स्कूलों की समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण के लिए कारगर प्रयास करने की बात कही।
विधायक श्री सिंह ने छात्र छात्राओं को आश्वस्त किया कि वह उनकी समस्याओं को हल कराने के लिए पूरी ताकत से प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ गुर्जर,
अभिषेक तिवारी, रामकुमार मोगिया, विवेक रायकवार, सौरभ श्रीवास्तव,
अमरीश बाल्मीकि, देव गौतम, अन्नू शुक्ला, शिशुपाल बघेल,
डॉ राकेश खरे, पुष्पराज राजपूत, सौरभ राजपूत, विष्णु गुर्जर, नरेंद्र गुर्जर, सुरेश झा, महिपाल सिंह गुर्जर, राजू खान, आनन्द शर्मा, मुन्ना खान,साहिल गुर्जर, राज तिवारी, अभिषेक सेन, अरुण गुर्जर, सिवाटू गुर्जर, राज गुर्जर, अंकुश बघेल, नवनीत राजा,पवन बेडर, तेज सिंह कुशवाहा, अभिषेक दुबे, बीके नामदेव, मोईन कुरैशी, शाकिर मंसूरी,
सलीम कामरेड, अशफाक खान, संतोष पाल, जुनेद खान, प्रतीक कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, रामजी दुबे, राघवेंद्र जादोंन् आदि शामिल हैं।
Comments
Post a Comment