*दतिया मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में मरीजों को मिल रहा बेहतर उपचार*

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

*सरकारी अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं से गरीब मरीजों को मिल रही राहत*

*दतिया। *शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला चिकित्सालय दतिया के मेडिकल ICU आईसीयू में भर्ती मरीजों को उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों और उनके परिजनों के अनुसार ICUआईसीयू में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी मरीजों की देखभाल और उपचार में सहयोग कर रहे हैं।*
*मरीजों के परिजनों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को आवश्यक जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध होने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। कई मरीजों के लिए आईसीयू की यह सुविधा निजी अस्पतालों में होने वाले खर्च के मुकाबले कम आर्थिक बोझ वाली साबित हो रही है।*
*आईसीयू में पदस्थ चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ द्वारा भर्ती मरीजों की नियमित निगरानी और उपचार किया जा रहा है। मरीजों के परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि गंभीर बीमारी की स्थिति में सरकारी अस्पताल की सुविधाएं उनके लिए काफी मददगार साबित हो रही हैं।*
*स्थानीय लोगों ने अपील की है कि गंभीर बीमारी या उपचार की आवश्यकता होने पर उपलब्ध सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाएं। इससे जरूरतमंद परिवारों को उपचार पर होने वाले अनावश्यक आर्थिक खर्च से राहत मिल सकती है*

Comments