खबर आपतक न्यूज़ इंडिय
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखान
दतिया। मातन के पहरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे निर्माणाधीन मकान की छत से बल्ली गिरने से हाकिम सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हाकिम सिंह यादव बरुआ सागर, उत्तर प्रदेश के निवासी थे और हाल में राजगढ़ फाटक के पास रह रहे थे। बताया गया कि वे श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में जप के लिए जा रहे थे।

Comments
Post a Comment