खबर आपतक न्यूज इंडिया
शिवपुरी ब्यूरो महेंद्र खटीक

*शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा व पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने किया शस्त्र-पूजन*
*सभी जिलेवासियों को दीं शुभकामनाएं*
प्राचीन शस्त्र-पूजन परंपरा के अनुरूप दशहरा पर्व पर शिवपुरी जिले में भी राज्य शासन के दिशा निर्देशों के तहत शस्त्रों की पूजा की गई। यहां पुलिस परेड ग्राउंड में जिले का मुख्य शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा और पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने शस्त्र पूजन किया और इस अवसर पर उन्होंने सभी को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनायें दीं। जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने जिले में शांति, समृद्धि की कामना की।
भारतीय संस्कृति एवं जनमानस में विजय दशमी पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सनातन संस्कृति के विधि-विधानों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच यज्ञ में पवित्र आहुतियाँ देकर शस्त्र पूजन किया। इसी क्रम में पूजा की अन्य रश्म भी निभाई गईं।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में विजय दशमी पर्व पर सरकार और समाज की भागीदारी से शस्त्र पूजन किया गया। राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के तहत दशहरा( विजयादशमी) पर्व पर शिवपुरी जिले में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरे गरिमामयी ढंग से विधि विधान के साथ शस्त्र पूजा की गई और जिले में शांति और समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विजय राज सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।
Comments
Post a Comment