क्षत्रिय वही है जो अन्याय के खिलाफ लड़ता हुआ दिखे- घनश्याम सिंह, विधायक

            खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
जिला दतिया सह संपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

क्षत्रिय वही है जो अन्याय के खिलाफ लड़ता हुआ दिखे- घनश्याम सिंह, विधायक 
क्षत्रिय दशहरा मिलन एवं दशहरा चल समारोह आयोजित 


 दतिया। क्षत्रिय वही है, जो अन्याय, अत्याचार के विरुद्ध लड़ता हुआ दिखाई दे।
 यही क्षत्रिय धर्म है यह बात दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने मंगलवार को दशहरा पर्व पर किला प्रांगण में क्षत्रिय लोक कल्याण समिति,दतिया द्वारा आयोजित दशहरा मिलन समारोह कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कही।
 उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में भी क्षत्रियों को सर्व  समाज का समर्थन और विश्वास मिल रहा है उसके पीछे यह वजह है कि अन्य समाज भी महसूस करता है कि क्षत्रिय न्याय करते हैं क्षत्रिय भयभीत नहीं करते। इसका उदाहरण हैं कि संख्या बल कम होने के बाद भी लहार विधानसभा क्षेत्र से डॉक्टर गोविंद सिंह और पिछोर से केपी सिंह कई चुनाव जीते हैं, मैं भी 4 बार विधायक बना, एक बार सेंवढ़ा से और तीन बार दतिया से निर्वाचित हुआ।
विधानसभा, लोकसभा के अलावा स्थानीय निकायों, ग्राम पंचायतों में भी क्षत्रियों को जनता का विश्वास मिल रहा है। 
हमें अपने क्षत्रिय धर्म का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करना है। मैं अन्याय के विरुद्ध न्याय की जीत,असत्य के विरुद्ध सत्य की जीत के पर्व दशहरा की आप सभी को बधाई देता हूँ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष माघवेंद्र सिंह परिहार ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में महाराजा अरुणादित्य देव, लेफ्टिनेंट कर्नल मणिइंद्र सिंह परिहार, बेटीराजा मांडवी कुमारी,  युवराज ह्र्दयस्थ देव, राजा शिवम सिंह जूदेव, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विक्रम बुंदेला, जिला सहकारी केंद्रीय बैक,दतिया के पूर्व अध्यक्ष रूप सिंह सेंगर, नगर पालिका दतिया के पूर्व उपाध्यक्ष सुभाष राजा परमार मंचासीन रहे। 
कार्यक्रम के 
अध्यक्षता कर रहे माघवेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि क्षत्रिय समाज में आपस मे जो मतभेद हैं उन्हें मिटाना जरूरी हैं, हम सब मिलकर सर्व समाज ज अंतिम व्यक्ति तक को मजबूत बनाने का काम करें। 
विशिष्ट अतिथि महाराजा अरुणादित्य देव ने कहा कि विजयदशमी पर्व असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है जो हमें हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। 
विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल मणिइंद्र सिंह परिहार ने कहा कि 
क्षत्रिय मिलकर समाज को आगे बढ़ाने और एक दूसरे को सम्मान दें। विशिष्ट अतिथि विक्रम बुंदेला ने कहा कि क्षत्रिय युवाओं को रचनात्मक कार्यों में रुचि लेनी चाहिए, स्व रोजगार के लिए ग्रुप बनाकर भी प्रयास करें। आर्थिक रूप से मजूबत होकर आप समाज के लिए ज्यादा बेहतर कर पाएंगे। 
विशिष्ट अतिथि 
 बेटी राजा मांडवी कुमारी ने कहा कि क्षत्रिय का धर्म हैं
न्याय प्रिय होना। नेतृत्व का अर्थ पद नहीं होता। सभी के साथ
न्याय करें, सबको साथ लेकर समाज को आगे बढ़ाए, यह क्षत्रिय का कर्तव्य है। 
विशिष्ट अतिथि युवराज ह्र्दयस्थ देव ने कहा कि विजयदशमी असत्य पर सत्य की जीत का पर्व हैं। भगवान श्रीराम ने सत्य के मार्ग पर चलकर अधर्मी रावण का संहार किया था। हमें हर स्थिति में सत्य के साथ ही खड़ा होना चाहिए। 
कार्यक्रम का स्वागत भाषण पत्रकार शैलेंद्र सिंह बुंदेला ने प्रस्तुत किया एवं संचालन जितेंद्र सिंह बुंदेला पठारी ने किया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान श्रीराम एवं लाला हरदौल जू के चित्र पर माल्यार्पण एवं शस्त्र पूजन कर  किया गया।
क्षत्रीय सेवा लोक कल्याण समिति के सदस्यों 
करण सिंह परिहार, ढप्पू राजा, विजय बुंदेला प्रबल प्रताप सिंह परमार अरविंद सिंह परमार, यश राजा बुंदेला धीरपुरा, अनुराग सिंह, अजय सिंह परिहार, नवनीत सिंह,  हेमंत सिंह परिहार, सूरज सिंह व्यास जितेंद्र सिंह जादौन, अक्षय राजा परमार, अमन राज बुंदेला, विनय राजा, कुलदीप राजा परमार कपिल सोलंकी गिरिराज सिंह आदि ने अतिथियों का फूल माला पहनकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर शॉल श्रीफल से सम्मान किया। 

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार रवि ठाकुर, रविन्द्र परमार, मुन्ना राजा वापा साहब, राजकुमार बुंदेला, श्यामपाल सिंह परमार, लाखन सिंह परमार, वीर सिंह बुंदेला, गोविंद सिंह भयाऊ साहब, मुन्ना राजा जिगना, दिमान जयपाल सिंह बुंदेला, बॉबी राजा बड़ौनी, नीतू राजा, लोकेंद्र सिंह बुंदेला बड़ौनी, जितेंद्र सिंह बुंदेला भाषड़ा, महेंद्र सिंह परमार वदनपुर, वीरेंद्र सिंह परमार पुखराज सिंह बुंदेला, जयेंद्र सिंह सेंगर, जेवेंद्र सिंह परिहार, आलोक सिंह परिहार, सोनू चौहान फौजी, शंकर सिंह रिपौली, केशव सिंह डांग करेरा, प्रतिपाल सिंह सलैया पवार, धर्मेंद्र सिंह परमार उद्गावा, बलवीर सिंह चौहान पठारी, धर्मेंद्र सिंह बुंदेला बिलोनी, पुष्पेंद्र सिंह परमार हतलई, मोहित राजा सलैया, जंडेल सिंह बुंदेला, ज्ञानू राजा, डिग्गी राजा पार्षद, योगेंद्र सिंह बुंदेला सहित बड़ी संख्या में दतिया जिले के गांव-गांव से क्षत्रिय समाज के बंधु उपस्थित रहे।

Comments