खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
जिला दतिया सह संपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
शरद पूर्णिमा के दिन दमा रोग की आयुर्वेदिक आयुर्वेदिक औषधि खीर वितरण की 100 वर्ष पुरानी परंपरा को बनाए रखना गर्व की बात- घनश्याम सिंह, विधायक
शरद पूर्णिमा पर ब्यौना हाउस पर हुआ दमा रोग की दवा का वितरण
दतिया। शरद पूर्णिमा के दिन दमा यानी श्वास रोग की आयुर्वेदिक दवा जिसे खीर में मिलाकर पीड़ितों को निशुल्क वितरित किया जाता है यह 100 वर्ष पुरानी परंपरा जिसे स्वर्गीय विशुन सिंह जू देव बुंदेला द्वारा शुरू की गई थी।
उस परंपरा को आज भी ब्यौना परिवार द्वारा कायम रखा गया है यह बहुत ही सराहनीय एवं गौरव की बात है।
हमें अपनी पुरानी परंपराओं विरासत को आगे बढ़ना चाहिए मैं डॉक्टर आरके बुंदेला एवं देवेंद्र सिंह बुंदेला सहित ब्यौना परिवार को बधाई देता हूं कि वह दतिया और ग्राम ब्यौना में शरद पूर्णिमा के दिन दमा रोग की दवा को निशुल्क पीड़ितों के लिए वितरित करते हैं। यह बात दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने शरद पूर्णिमा को रिछरा फाटक पर आरोग्य सृष्टि चिकित्सा संस्थान दतिया द्वारा आयोजित शरद पूर्णिमा शताब्दी समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर कही।
उन्होंने कहा कि डॉक्टर आरके बुंदेला की दवा से दमा के मरीज ठीक हो रहे हैं साथ ही उनकी क्लीनिक पर अन्य रोगों का आयुर्वेदिक उपचार दिया जाता है सेवा का यह प्रयास सराहनीय है।
कार्यक्रम में विधायक श्री सिंह का डॉक्टर आरके बुंदेला एवं देवेंद्र कुमार बुंदेला सहित अन्य गणमान्य द्वारा फूलमाला पहनकर स्मृति चिन्ह बैठकर आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम में कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आनंद शर्मा, मनोज द्विवेदी, मोहन पटवा, दीपेंद्र पुरोहित, केपी यादव, नीरज शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment