दतिया राजगढ़ चौराहे पर कोतवाली पुलिस का सघन चेकिंग अभियन

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया दतिया सह संपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी राजगढ़ चौराहे पर कोतवाली पुलिस का सघन चेकिंग अभियन नवागत टीआई सुधीर सिंह हिनौरिया के नेतृत्व में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर
दतिया शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार को कोतवाली पुलिस ने राजगढ़ चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। नवागत कोतवाली टीआई सुधीर सिंह हिनौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। चेकिंग अभियान के दौरान तेज रफ्तार से बाइक चलाने वाले युवाओं तथा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होने की आशंका वाले वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस ने वाहन चालकों के दस्तावेजों और यातायात नियमों के पालन की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही, पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की हिदायत दी। कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना, सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस की सक्रियता से वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है।

Comments