खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
जिला दतिया सह संपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
खेल के मैदान से हमें अनुशासन और खेल भावना सीखने को मिलती हैं-घनश्याम सिंह, विधायक
डीडीसीए द्वारा आयोजित अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का विधायक घनश्याम सिंह ने किया शुभारंभ
दतिया खेल के मैदान से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता हैं जो जीवन में बहुत काम आता हैं, हमें खेलों से टीम भावना, आपसी भाईचारा और अनुशासन के गुण मिलते हैं। खेल न् केवल शारीरिक विकास बल्कि व्यक्ति का मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक है। खेल के मैदान से हमें निर्णय लेने की दक्षता हासिल होती हैं। इसलिए हर व्यक्ति को खेल के मैदान से जुड़ा रहना चाहिए। यह विचार डीडीसीए के अध्यक्ष एवं दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने बतौर मुख्यातिथि डीडीसीए द्वारा श्रीरावतपुरा सरकार ग्राउंड एवं राम अनामय स्कूल के ग्राउंड पर आयोजित अंतर Jजिला क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित कर व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने आए सभी खिलाड़ी अपनी अपनी टीम के लिए बेहतर खेल का प्रदर्शन कर अपने जिले का नाम रोशन करें। मेरी सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
कार्यक्रम का संचालन डीडीसीए के सचिव संतोष लिटोरिया ने किया। श्री सिंह ने टीमों के बीच टॉस कराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
इस अवसर पर डीडीसीए के सचिव संतोष लिटोरिया एवं अन्य सदस्यों द्वारा विधायक श्री सिंह का पुष्पहारों से स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जसवीर सिंह, पंकज भट्ट, कामेश्वर त्रिपाठी, अनिल लिटोरिया, राघवेंद्र बुंदेला, धर्मेंद्र घनघोरिया, संतोष सेन, महेश चंदवानी, संजय रावत,विश्वामित्र शर्मा, प्रशांत खरे, केपी यादव, ओम परमार,अजय प्रताप,श्री राम सेन,दिनेश खांगट प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
*दतिया की मजबूत शुरुआत-*
सक्षम शर्मा और अभिजोत के जोरदार प्रदर्शन से दतिया मजबूत स्थिति में।
दतिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सानिध्य में रावतपुरा कॉलेज ग्राउंड दतिया एवं राम अनामय वर्ल्ड स्कूल पर चल रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 15 टू डेज क्रिकेट टूर्नामेंट में रावतपुरा कॉलेज ग्राउण्ड पर शिवपुरी की टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लेती है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दतिया की टीम की पहली पारी केवल 163 रन पर ऑल आउट हो जाती है, दतिया टीम की और से टीम के कप्तान ओपनर बल्लेबाज सक्षम शर्मा के द्वारा शानदार 85 रनों की पारी खेली जाती है जिसमें 11 बेहतरीन चौके शामिल रहते हैं। शिवपुरी की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए हर्ष शर्मा के द्वारा 4 विकेट और हर्ष पाल के द्वारा तीन विकेट लिए जाते हैं। 163 के जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक शिवपुरी की टीम केवल 78 रनों पर अपने 7 प्रमुख बल्लेबाजों को खो देती है, दतिया की ओर से अभिजोत सिंह के द्वारा जोरदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए जाते हैं , जिसके दम पर दतिया टीम मजबूत स्थिति में पहुंच जाती है, शिवपुरी टीम के पास केवल तीन विकेट शेष हैं और दतिया के पास अभी भी 85 रनों की बढ़त है,और कल का दिन शेष है।
वहीं राम अनामय वर्ल्ड स्कूल पर चल रहे गुना और अशोकनगर मैच में टॉस अशोकनगर ने जीतकर गुना को पहले बल्लेबाज के लिए आमंत्रित किया गुना के बल्लेबाज तरुण महर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 193 रनों की विशाल आतिशी पारी खेली विनय लोधी ने 32 रन बनाए इस तरह गुना की टीम ने सभी विकेट खोकर 290 रनों का स्कोर बनाया.
अशोकनगर के गेंदबाज जेनम जेन ने 6 एवं अनुज यादव ने 2 विकेट प्राप्त किए.
जवाब में अशोकनगर की टीम ने आज का खेल समाप्त होने तक 64 रनों के मामूली स्कोर पर अपने 8 विकेट खो दिए अभी खेल का एक दिन शेष है।

Comments
Post a Comment