खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
जिला दतिया सह संपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया अवध फूड सेंटर पर प्रशासन का छापा, गंदगी और कीड़े-मकोड़े वाला भोजन मिलने पर होटल सील।
दतिया में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई—अवध फूड सेंटर में छापे के दौरान भारी गंदगी, खराब-सड़े खाद्य पदार्थ और भोजन में कीड़े मिलने की बात सामने आई।
होटल से घरेलू उपयोग के 12 गैस सिलेंडर भी बरामद, सिलेंडर जब्त कर कार्रवाई के निर्देश।
एसडीएम सोनाली राजपूत, सीएमएचओ डॉ. बीके वर्मा, तहसीलदार अजय झा और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई।
अवध फूड सेंटर तत्काल सील, अनाड़ी रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण कर कार्रवाई की गई।
त्योहारों से पहले प्रशासन की कार्रवाई से होटल-रेस्टोरेंट संचालकों में मचा हड़कंप।

Comments
Post a Comment