पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.कटारे साहसी जननेता थे-----घनश्याम सिंह विधायक*

            खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
जिला दतिया सह संपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

*पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.कटारे साहसी जननेता थे-----घनश्याम सिंह विधायक*

दतिया  पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.सत्यदेव कटारे स्पष्टवादी और साहसी जननेता थे जिन्होंने कभी संघर्ष से समझौता नहीं किया यह बात गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन पर 10 वी पुण्यतिथि पर आयोजित पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय सत्यदेव कटारे की श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि रूप उपस्थित दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने कही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने की कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्व.कटारे के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि स्व.कटारे ने उस समय के सबसे चर्चित घोटाले व्यापाम को उजागर कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई और सत्य की लड़ाई लड़कर चंबल की माटी का मान रखा जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर ने अपने प्रिय नेता को याद करते हुए कहा प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय सत्यदेव कटारे भले ही अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन आज भी उनकी दमदार आवाज और तेज-तर्रार छवि को लोग नहीं भूल पा रहे हैं उन्होंने कहा ऐसे नेता को आज प्रदेश का जनमानस नमन करते हुए याद करता है कार्यक्रम का संचालन विनोद समाधिया ने किया एवं आभार आशीष तिवारी ने किया कार्यक्रम में दतिया विधायक घनश्याम सिंह,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,सरनाम सिंह राजपूत,अजय शुक्ला,अनूप पाठक,स्वामी शरण कुशवाहा, आनंद शर्मा,दीपेंद्र पुरोहित, महिपाल,गुर्जर,बीएल केन, बासुदेव सरपंच,प्रांजुल उर्फ सोनू चौहान,केपी यादव, प्रदीप गुर्जर,रामकुमार मोंगिया,आशीष तिवारी,पार्षद जीतेन्द्र प्रजापति,प्रेमनारायण कुशवाहा,नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अरशद रज्जन भाई, जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव,जाकिर मंसूरी, मोहन स्वरुप श्रीवास्तव,देव गोतम,अमरीश बाल्मीकि, अहमद राजू खान,विवेक रायकवार,पवन बेडर,अनिल कुमार भगोरिया,राजू खान, अमित कुशवाहा,पंकज यादव बीरु दांगी,आदि उपस्थित रहे!

Comments