खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
जिला दतिया सह संपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया रिंग रोड स्थित काली माता की प्रतिमा का कटोरा तालाब में विसर्जन, उमड़ी भीड़*
दतिया रिंग रोड पर विराजी मां काली की प्रतिमा का आज नम आंखों और *विधि-विधान के साथ कटोरा तालाब में विसर्जन किया गया। माता की विदाई के* इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु तालाब के घाटों पर पहुंचे। *पूरा वातावरण 'जय माता दी' के जयकारों और भक्तिमय भजनों से गूंज उठा।* श्रद्धालुओं ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से मां को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की। *इस दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल* पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
Comments
Post a Comment