खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया सह संपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
सर्व समाज की सेवा और राष्ट्र सेवा ही क्षत्रिय धर्म है- घनश्याम सिंह विधायक
सेंवढ़ा के ग्राम बस्तूरी में क्षत्रिय समाज का दशहरा मिलन कार्यक्रम आयोजित
दतिया। सर्व समाज को न्याय दिलाना और राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा करना ही क्षत्रिय का धर्म है। यह बात दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बस्तूरी में क्षत्रीय विकास संघ द्वारा आयोजित दशहरा मिलन समारोह में उपस्थित क्षत्रिय समाज के लोगों को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर कही। उन्होंने कहा कि क्षत्रियों को आपस में मेल मिलाप बढ़ाना चाहिए और क्षत्रिय समाज को संगठित कर सर्व समाज को न्याय दिलाने के लिए कार्य करना चाहिए।
क्षत्रियों का धर्म है कि वह सर्व समाज के लिए छत्र की तरह कार्य करे।
आजादी के बाद व्यवस्थाएं बदली और हमारी जमीदारियाँ, जागीरदारियाँ, रियासतें खत्म हो गई तो क्षत्रियों का रोल कम हो गया। हमारी दो पीढियां इस सदमे से उबरने में खप गई कि क्या थे और क्या हो गए। लेकिन अब तीसरी पीढ़ी ने स्वंय को एडजस्ट किया और हर घर से क्षत्रिय युवा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और विभिन्न क्षेत्रों में शीर्ष पदों पर पहुंच रहे हैं। हमें विश्वास होना चाहिए कि हमारा समय अवश्य बदला है पर समय खत्म नहीं हुआ है। क्षत्रियों को हमेशा अपने ईष्ट पर विश्वास रख कर धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।
क्षत्रियों ने धर्म के मार्ग पर चलकर हजारों साल तक राज किया। विश्व में जितनी भी लड़ाकू कौमें रही, उन्होंने लोगों पर अन्याय अत्याचार किया।
वही क्षत्रिय समाज ने हमेशा धर्म के मार्ग पर चलकर अपने इष्ट देव पर विश्वास रखते हुए लोगों के साथ न्याय पूर्वक व्यवहार किया और हजारों वर्षों तक आक्रांताओं से सर्व समाज एवं पुरातन संस्कृति, सभ्यता विरासत को बचाए रखा। क्षत्रिय का धर्म है कि हमने अन्य समाज के लिए क्या किया और देश के लिए क्या योगदान दिया। यही हमारी परंपरा है। क्षत्रिय हमेशा से उदार व प्रगतिशील रहे हैं। यदि क्षत्रिय अपने धर्म और कर्तव्य से हट गए तो उनका समाज में सम्मान गिरेगा।
हमें अभी भी धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए, हम निश्चित रूप से सर्व समाज का विश्वास हासिल कर आगे बढ़ेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता यदुनाथ सिंह पटेल ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में सेंवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, प्रहलाद सिंह चौहान, अध्यक्ष क्षत्रिय विकास संघ अमायन, सुरेंद्र सिंह
जादोंन्, पूर्व अध्यक्ष क्षत्रिय विकास संघ अमायन, अवधेश प्रताप सिंह जिला पंचायत सदस्य भिंड मंचासीन रहे।
कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों ने भगवान श्रीराम के चित्र का पूजन कर पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम आयोजन् समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम सिंह सहित अन्य अतिथियों का फूल मालाएँ पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर नरेंद्र सिंह चौहान, आलोक सिंह परिहार, जयवेंद्र सिंह परिहार, जयेंद्र सिंह सेंगर सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment