दतिया जिला प्रशासन के निर्देशन एवं सामाजिक न्याय विभाग के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नशा मुक्ति भारत सेवा संकल्प अभियान ।

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह कार्यक्रम चलाया जा रहा था जो कि आज 8 अक्टूबर को समापन कार्यक्रम सामाजिक न्याय विभाग के मार्गदर्शन में  ट्रू विजन वेलफेयर सोसायटी समर्पण नशामुक्ति केंद्र संस्था एवं नशा मुक्ति मित्रों के द्वारा शासकीय माध्यमिक सोनागिर स्टेशन एवं शासकीय मिडल  विद्यालय मुरैरा में आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षकगणों की सहभागिता रही विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा नशा मुक्ति निबंध लेखन एवं चित्रकला में अपना भली भांति कौशल दिखाया छात्र-छात्राओं में बड़ा ही कंपटीशन था विद्यालय में धीरे-धीरे ऐसे लगने लगा जैसे की हम किसी बड़ी पाठशाला के विद्यार्थियों के साथ नशा मुक्ति पर विचार मंथन कर रहे हैं सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने विचार रखते हुए नशा मुक्त समाज पर बल देने की बात की कार्यक्रम में जब विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण करने का समय आया तो सबसे ज्यादा बेटियों ने बाजी मारी हालांकि बेटे भी किसी से कम नहीं दिखे नशा मुक्ति एवं चित्रकला, नाटक ,गीत वाद विवाद प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को  संस्था के संचालक एवं के द्वारा पुरस्कृत किया गया पुरस्कृत होने वाले विद्यार्थियों के नाम यश पाल , पूर्वी कुशवाहा , समर्थ कुशवाहा, जानवी कुशवाहा मान्या यादव, कंचन बघेल, युवराज कुशवाहा, करिश्मा बघेल, खुशी कुशवाहा, राधिका कुशवाहा, मांडवी पाल, दिशा कुशवाहा , अजय कुशवाहा, आरोही अहिरवार, पलक अहिरवार, अंशिका कुशवाहा, नैना अहिरवार, सेजल अहिरवार, सभी 
प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया पुरस्कार वितरण के उपरांत  सभी ने मिलकर नशा मुक्त भारत की शपथ ली कार्यक्रम में उपस्थित रहे 
विद्यालय के शिक्षक गण श्रीमती आशा पटवा, श्रीमती राम मूर्ति बघेल श्रीमती सीमा मिश्रा आशुतोष मिश्रा भगवती भगत शिवराज गुर्जर, आशा अहिरवार, समर्पण नशा मुक्ति केंद्र के संचालक संजय भार्गव एवं नशा मुक्ति मित्र कपिल शर्मा , हर्ष भार्गव, आरव शर्मा , विनय साहू आदि। 

Comments