दतिया निवास पर आदिवासी समाज के लोगों की सुनी समस्याएं, धीरू दांगी ने किया त्वरित निराकरण*

            खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
जिला दतिया सह. संपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी


दतिया निवास पर आदिवासी समाज के लोगों की सुनी समस्याएं, धीरू दांगी ने किया त्वरित निराकरण*

*दतिया* - जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि *धर्मवीर सिंह उर्फ धीरू दांगी जी* के निज निवास पर आज *ग्राम लल्लौआ* के डेरा से बड़ी संख्या में *आदिवासी महिला एवं पुरुष* अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।

धीरू दांगी जी ने सभी आदिवासी भाई-बहनों से आत्मीयता से मुलाकात की और एक-एक करके उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से  चर्चा कर  समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया।

शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया सभी ने उनके इस सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

Comments