शिवपुरी परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई; चैकिंग अभियान के दौरान 32 वाहनों की जांच कर 44,500 रुपये का राजस्व वसूली, दो वाहन जब्त कलेक्टर वर्मा के निर्देशानुसार चलाया गया विशेष वाहन चैकिंग अभियान

खबर आपतक न्यूज इंडिया शिवपुरी ब्यूरो महेंद्र खटीक परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई; चैकिंग अभियान के दौरान 32 वाहनों की जांच कर 44,500 रुपये का राजस्व वसूली, दो वाहन जब्त कलेक्टर वर्मा के निर्देशानुसार चलाया गया विशेष वाहन चैकिंग अभियान
शिवपुरी/कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से एक विशेष वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना सिंह कुशवाह एवं परिवहन उप निरीक्षक प्रवीण डाबर के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई के दौरान वाहनों की सघन जांच की गई, जिसमें नियमों के विरुद्ध मिलने पर शमन शुल्क वसूलने के साथ ही वाहन जब्ती की कार्रवाई भी की गई। वरिष्ठ जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना सिंह कुशवाह ने बताया कि गतदिवस चलाए गए इस विशेष चैकिंग अभियान के दौरान कुल 32 वाहनों की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान कागजातों में कमी और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभिन्न मामलों में कुल 44 हजार 500 रुपये का राजस्व वसूल किया गया। अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को मौके पर ही जब्त किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से इनमें से एक जब्त वाहन को थाना पिछोर में तथा दूसरे जब्त वाहन को खोड़ चौकी परिसर में पूरी तरह सुरक्षित रखवाया गया है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना वैध दस्तावेजों और नियमों के विपरीत वाहन चलाने वालों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Comments