KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया 23 मार्च 2026/ दतिया जिले के भांडेर अनुभाग में आज मंगलवार 24 मार्च 2026 को मंडी प्रांगण में आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव होंगे शामिल। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव वृन्दावन से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर भांडेर हेलीपैड पहुंचेंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंडी प्रांगण में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। साथ ही हितग्राहियों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का हितलाभ वितरण एवं मंच से जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात वे दोपहर 1 बजकर 30 मिनिट पर भांडेर हेलीपैड से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।
Comments
Post a Comment