KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
प्रधान संपादक साहिल खान
रिपोर्टर शिवनारायण अग्रवाल
थाना कोलारस पुलिस द्वारा बड़ी मात्रा मे अवैध शराब का परिवहन करते हुये 25 पेटी शराब कीमती 125000 रुपये एवं एक बलेनो कार बिना नम्बर की कुल मशरूका कीमती 11 लाख 25 हजार रूपये का जप्त कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की गई।
थाना कोलारस पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सफेद रंग की कार मे शिवपुरी तरफ से सुनाज तरफ अवैध शराब भरकर जा रहा है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु टीम गठित कर मुखवीर व्दारा बताये स्थान ग्राम धर्मपुरा पहुंचे तभी पडोरा तरफ से एक सफेद रंग की बिना नम्बर की बलेनो कार आती दिखी जिसे रोका तो कार के चालक ने कार नहीं रोकी तब उक्त कार का शासकीय गाडी से पीछा किया तो बलेनो कार को उसका ड्रायवर तेजी से चलाकर सुनाज तरफ ले जाने लगा तभी बलेनो कार धर्मपुरा से थोडा आगे गोरा टीला मार्ग पर रोड किनारे एक पत्थर की मुड्डी में टकरा गई। तभी बलेनो कार का चालक पुलिस को आता देखकर कार को मौके पर छोडकर जंगल तरफ भागा जिससे हमराही फोर्स व साक्षियों की मदद से पकडना चाहा तो वह जंगल का फायदा उठाकर मौके से भाग गया तब साक्षियां द्वारा कार चालक का नाम सुरेन्द्र पिता गिरवार लोधी निवासी ग्राम अगरा मलावनी पिछोर जिला शिवपुरी का होना बताया बाद हमराही फोर्स व मय साक्षियों के बलेनो कार के पास जाकर देखा तो कार मुड्डी में टकराने से आगे से क्षतिग्रस्त थी। उपरोक्त पंचानों के समक्ष कार की तलाशी ली तो कार की बीच की सीट एवं पीछे डिग्गी में खाकी रंग के कार्टून रखे दिखे। कार्टूनों को खोलकर देखा तो उनमें देशी प्लेन शराब के क्वार्टर भरे थे। तब कार से उक्त शराब की पेटियों को बाहर निकालकर गिनती की तो कार में 25 देशी प्लेन शराब की पेटियां जिसकी कीमत 125000 रूपये की रखी होना पाई गई। एवं एक बलेनो कार बिना नम्बर की जिसकी कीमत 10 लाख कुल मसरूका 11 लाख 25 हजार रूपये की जप्त कर कार चालक सुरेन्द्र पिता गिरवार लोधी निवासी ग्राम अगरा मलावनी पिछोर जिला शिवपुरी के विरूध्द थाना कोलारस मे अपराध क्र. 141/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
इनकी रही सरायनीय भूमिका निरी. गब्बर सिंह गुर्जर, सउनि लटूरचंद जाटव, प्रआर उदय सिंह तोमर प्रआर रामवरन लोधी, प्रआर, आर पुष्पेन्द्र रावत, आर निर्मल बारेला आर लालू प्रसाद यादव थाना कोलारस जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।
Comments
Post a Comment