खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*लोकतंत्र में वोट की ताकत से कोई समझौता नहीं मतदाता के अधिकारों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना ही हमारी प्राथमिकता- अशोक दांगी बगदा*
नरेंद्र मोदी,अमित शाह,ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन कर पुतला दहन किया

दतिया/प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में बुधवार को किला चौक पर भाजपा सरकार,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालकर पुतला दहन किए और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता व मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी उन्हें पद से हटाने तथा उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष समीक्षा की मांग की प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का स्वतंत्र एवं पारदर्शी समाधान होना चाहिए जनता के मताधिकार से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा जनता के वोट की रक्षा,लोकतंत्र की मजबूती और मतदाता के अधिकारों की आवाज़ उठाना हम सभी की जिम्मेदारी है जनहित के हर मुद्दे पर जनता के साथ खड़े होकर अपनी आवाज़ को बुलंद करते रहेंगे जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि वोट जनता का अधिकार है और इसकी रक्षा लोकतंत्र की जिम्मेदारी है मतदाता सूची में बदलाव को लेकर उठे सवालों की स्वतंत्र जांच जरूरी है कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी चुनाव जनता के विश्वास का आधार है चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता पर भरोसा कायम रहना जरूरी है उठे सवालों की निष्पक्ष समीक्षा कर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वोट की ताकत से कोई समझौता नहीं होगा और मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी विरोध प्रदर्शन करने वाले में दतिया विधायक घनश्याम सिंह,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,प्रदेश महासचिव अवधेश नायक, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यप्रताप सिंह, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला,नारायण सिंह बाबूजी,सतनाम सिंह राजपूत,संतोष लिटोरिया,मुन्ना खान पार्षद,अंबिका शर्मा,मुमताज खान सेवढ़ा,स्वामी शरण कुशवाहा,शहर नगर कांग्रेस अध्यक्ष रज्जन खान,सोवरन सिंह यादव,सेवढ़ा ब्लॉक अध्यक्ष देशराज कुशवाहा,बड़ौनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गगन गुप्ता,भांडेर ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र यादव उनाव ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मन यादव,जितेंद्र पठारी,आशीष तिवारी,सेवढ़ा नगर बादशाह खान,बी एल केन,रामकुमार मोंगिया,स्वदेश अहिरवार,जमींत्री दादोरिया,जसवंत बघेल,वासुदेव कमरिया,पार्षद जितेंद्र प्रजापति,केपी यादव,ऋषव राजा गुर्जर,अमन सिंह यादव,गोलू कुशवाहा,जाकिर मंसूरी,मोहन कुशवाहा,रामदास उत्साही,अमरीश वाल्मीक,लक्ष्मीनारायण कुशवाहा,शंभू गोस्वामी,डॉ राकेश खरे,अभिषेक तिवारी,पवन अहिरवार,रिंकू यादव, संजू दांगी,पवन अहिरवार,टीपू सेन,शुभम दांगी,उतम कुशवाहा, नीतू राजा,बलवीर कुशवाहा,समीर खान,मनीष दांगी रेंडा,पंकज यादव,बॉबी खान,वीरू दांगी,मनीष दांगी मोनू गुर्जर,देव गौतम,रवि विधुआ,रामदास झस्या, मनोज सेन सेवक कुशवाहा केवलारी,रामकिशोर सरपंच चिरोली, अजय पटवा,महेंद्र अहिरवार रेडा,पवन बेडर,जनक कुशवाहा,हरिओम गुर्जर सद्दाम खान,विक्रम पटेल,छोटू बुंदेला,कमलकिशोर कुशवाहा,सुरेश अहिरवार,हरनाम कुशवाहा,चंदन अहिरवार, महेंद्र अहिरवार,संजीव दुवे, शंकर सोनी अजय पटवा,दयाराम झास्या, भगवान सिंह निरंजन रहीश खान, राहुल चौहान,गोपाल पटेल,ओमप्रकाश राजपूत, अशोक श्रीवास्तव,मोहन सरूप श्रीवास्तव,राजू खान विवेक बेध, बलराम पटेल, मनमोहन कुशवाहा, मानवेंद्र पटेल,प्रदीप पटेल, प्रमोद कुशवाहा,, राजाराम वंशकार,बड़ी संख्या कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
Comments
Post a Comment