KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्र 2 दतिया मै प्रवेशोत्सव मनाया गया*
*अभिभावक अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें - रजनी सक्सेना उपाध्यक्ष नगर पालिका*
स्कूल शिक्षा विभाग दतिया के दिशा निर्देशन में आज स्कूल चलें हम अभियान” के अंतर्गत दतिया शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 पीतांबरा पीठ दतिया में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर विद्यालय मै स्टेशनरी किट, पुस्तकें, वितरित कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद दतिया की उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी सक्सेना उपस्थिति रही कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेविका बेटी क्लब की उपाध्यक्ष श्रीमती मीना श्रीवास्तव ने की जबकि विशेष अतिथि के रूप में जन शिक्षक एमपी सिंह बघेल पूर्व परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अशोक श्रीवास्तव एवं संजय रावत खेल विभाग उपस्थित रहे सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का विधिवत पूजन किया गया इस अवसर पर नव प्रवेशी बच्चों विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती आकांक्षा रावत तिलक लगाकर स्वागत किया
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी सक्सेना ने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आकर मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित किया।
साथ ही, उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को संवार सकें और अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सके जन शिक्षक एमपी सिंह बघेल ने उपस्थित अभिभावकों से कहा कि शासन की योजना का लाभ अधिक से अधिक उठाए निशुल्क पुस्तक साइकिल मध्यान भोजन बच्चों को दिया जा रहा है कार्यक्रम का संचालन राखी अडजरिया ने किया अंत में आभार व्यक्त विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती आकांक्षा रावत ने किया इस अवसर पर भारती गुप्ता अनीता नाहर दीपा पांडे प्रियंका चौधरी नीतू गुप्ता राजेंद्र तोमर राकेश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment