KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*शिक्षक कभी सेवानिवृत्ति नहीं होते अपना ज्ञान जीवन भर बटते है -सुनील शुक्ला डीईओ,
दतिया आज -शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 पीतांबरा पीठ दतिया में पदस्थ सहायक शिक्षक देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव आज सेवा निवृत विदाई समारोह का आयोजन विद्यालय परिवार द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी सुनील शुक्ला जी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता डीपीसी राजेश शुक्ला ने की विशेष अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य कमल कांत शर्मा खेल समन्वयक संजय रावत जन शिक्षक अवधेश मिश्रा एमपी सिंह बघेल मंच पर उपस्थित रहे सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन किया गया इसके पश्चात विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमति आकांक्षा रावत ने स्वागत किया इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुनील शुक्ला ने कहा कि शिक्षक कभी सेवा निवृत नहीं होते वह अपना ज्ञान जीवन भर छात्रों को बताते हैं अच्छे और अच्छे कर्मचारियों को जीवन भर याद किया जाता है इस अवसर पर सेवानिवृत हो रहे शिक्षक देवेंद्र श्रीवास्तव का अतिथियों और विद्यालय परिवार द्वारा शाल श्रीफल सम्मान पत्र स्मृति चिन्ह प्रदान सम्मानित करते हुए उन्हें सफल कार्यकाल की बधाई देता है उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम का संचालन राखी अडजरिया ने किया अन्त में आभार व्यक्त श्रीमती आकांक्षा रावत प्रधानाध्यापिका ने व्यक्त किया इस अवसर पर रेखा श्रीवास्तव शकुंतला दुबे भारती गुप्ता अनीता नाहर अर्चना शुक्ला राजेंद्र तोमर दीपा पांडे नीतू गुप्ता प्रियंका चौधरी राकेश गुप्ता आदि शिक्षक गणो ने देवेंद्र श्रीवास्तव को माला पहनकर शुभकामनाएं दी
Comments
Post a Comment