BJP विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने का प्रस्ताव ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
प्राधन संपादक साहिल खान

करेरा पिछोर भाजपा विधायक के बेटे पर कड़ी क़ानूनी कार्रवाई की तैयारी, पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण का प्रस्ताव भेजा... करैरा एसडीओपी आयुष जाखड़ ने BJP विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने का प्रस्ताव RTO को भेजा है, जी हां... दरअसल करैरा विधायक के बेटे दिनेश लोधी ने लापरवाही पूर्ण गाड़ी चलाते हुए पांच लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया था, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और विधायक के बेटे की थार गाड़ी को जप्त कर लिया, उसे पुलिस द्वारा थाने बुलाया गया, और SDOP आयुष जाखड़ द्वारा घटना क़े सम्बन्ध में पूँछताछ की गई, और अब पुलिस कार्यवाही क़े मूड में है, इसलिए पुलिस ने विधायक के बेटे का लायसेंस निरस्त किए जाने RTO को भेजा है, पुलिस की अनुशंसा के बाद अब अंतिम निर्णय क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा लिया जाएगा।

Comments