दतिया जिले में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती स्कूल, संस्थाओं, वह राजनेतिक पार्टियों द्वारा मनाई गई।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्र 2 में मनाई गई डॉ अंबेडकर जयंती बच्चों ने बनाए शानदार चित्र और लिखे निबंध*

*संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी देश के महापुरुष जिन्होंने सबको दिया बराबर का अधिकार- डॉ आर पी गुप्ता

दतिया आज जिला शिक्षा अधिकारी सुनील शुक्ला जी के दिशा निर्देशन में एवं डीपीसी राजेश शुक्ला के मार्गदर्शन में 14 अप्रैल 2026 को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम का आयोजन शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 पीतांबरा पीठ दतिया एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग विकासखंड दतिया के संयुक्त तत्वावधान किया गया जिसके अंतर्गत निबंध, स्लोगन, और चित्रकला, प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद् डॉ आर पी गुप्ता जी पूर्व प्रोफेसर और देश के जाने-माने साहित्यकार लेखक उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय रावत खेल समन्वयक ने की सर्वप्रथम डॉक्टर अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन किया अथितियों का स्वागत प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती आकांक्षा रावत श्रीमती अर्चना शुक्ला श्रीमती दीपा पांडे और श्रीमती प्रियंका चौधरी ने किया इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ आर पी गुप्ता ने कहा कि डॉ अंबेडकर जी देश के महापुरुष है उन्होंने संविधान निर्माता के रूप में सभी को एक समान अधिकार देकर आगे बढ़ने का अधिकार दिया उन्होंने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर जी कहा करते थे कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो इसे पिएगा वह दहाड़ेगा शिक्षित होना बहुत ही अति आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती आकांक्षा रावत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर अंबेडकर जी ने कहा था कि नारी के लिए शिक्षा अनिवार्य है नारी पढ़ी लिखी होगी तो समाज मजबूत होगा और उन्होंने संविधान में सभी को बराबर का अधिकार देकर आगे बढ़ने का कार्य किया ऐसे महान व्यक्तित्व को प्रणाम करते हुए नमन करते हैं इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा निबंध और स्लोगन लिखें जिनको अतिथियों द्वारा माला पहनकर सम्मानित किया गया अंत में आभार व्यक्त अर्चना शुक्ला ने किया कार्यक्रम में प्रियंका चौधरी राजेंद्र तोमर दीपा पांडे राखी अडजरिया अनीता नाहर बबीता पाल कविता सिंह आदि लोग उपस्थित रहे


आज दतिया के सीतापुर मण्डल ग्राम मकोनी  में बूथ पर भारतीय संविधान के महान शिल्पी, 'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर  *भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता जी भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप यादव जी* ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया। 
बाबा साहेब के विचार केवल शब्द नहीं हैं, बल्कि समरसsता, समानता और सामाजिक न्याय के जीवंत मार्गदर्शक हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए हम एक समावेशी, सशक्त और न्यायपूर्ण राष्ट्र के निर्माण के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।


बाबा साहब ने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ संविधान बनाया- घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक 


सेंवढ़ा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर मनी बाबा साहब की जयंती
दतिया। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारत देश के लिए जो संविधान बनाया वह सर्वश्रेष्ठ हैं। हमारा संविधान विश्व के सबसे अच्छे संविधान में गिना जाता हैं। यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेंवढ़ा पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर व्यक्त किए। 
उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में गांव-शहर में उत्साह से बाबा साहब की जयंती मनाई जा रही हैं। देश की आजादी के बाद अंतिरम सरकार में बहुमत से कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को संविधान सभा का अध्यक्ष चुना तथा कांग्रेस ने तय किया कि बाबा साहब कानूनविद और अनुभवी हैं इसलिए उन्हें देश के लिए श्रेष्ठ संविधान बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। इसका श्रेय कांग्रेस पार्टी को जाता हैं। 
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सिंह एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष देशराज कुशवाह, राजेंद्र नोनेरिया, उधम सिंह बाबा नागिल, रामप्रसाद कुशवाह, रवि राजपूत, सतेन्द्र यादव,छिद्दू कुशवाह, बादशाह खान, धीरज गांधी,एन.डी. प्रजापति, राजकुमार श्रीवास्तव, जसमंत सिंह बघेल, ओम गुर्जर, रहीश खान आदि उपस्थित रहे। 
*दतिया राज परिवार के करीबी रिश्तेदारों से रहा बाबा साहब का नजदीकी जुड़ाव*- 
बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने जब अंतरिम सरकार से इस्तीफा दिया और दिल्ली में सरकारी बंगला छोड़ा तो सिरोही के महाराजा अभय सिंह जी ने उन्हें अपना दिल्ली में 26, अली पुर रोड स्थित आलीशान बंग्ला रहने के लिए ऑफर किया था, बाबा साहब 1951 से 1956 तक जीवन पर्यंत महाराजा सिरोही के आलीशान बंग्ले में रहे। यही सिरोही महाराजा अभय सिंह मेरे भतीजे महाराजा अरुणादित्य देव के नाना साहब थे, मैं 1976 में बड़े भाई स्व.महाराजा राजेंद्र सिंह जूदेव की शादी में सिरोही गया था तथा महाराजा अभय सिंह जी से मिला था। इस नाते हम कह सकते है कि बाबा साहब का दतिया राज परिवार से नजदीकी जुड़ाव हुआ। यह विचार पूर्व विधायक श्री सिंह ने सेंवढ़ा बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर व्यक्त किए।
उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। 
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी के समाज सेवा के प्रति योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया।  
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजन समिति ने श्री सिंह का फूल मालाएं पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।


Comments